देश

पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर दी बधाई, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की.

पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर दी बधाई, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कही यह बात
पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार (Photo Credit- twitter)

पटना:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की. मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दते हुए ट्वीट किया, "मेरे मित्र और मेहनती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई."

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि नीतीश के कुशल नेतृत्व में बिहार वर्षो के कुशासन से उबरने में कामयाब रहा. उनका जन समर्थक शासन ने लोगों के जीवन को छुआ है. नीतीश के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर बोले तेजस्वी यादव- क्या नीतीश कुमार विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा उन्हें याद दिलाएंगे?

बिहार विधनसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की है.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश चाचा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके सफल और स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना करता हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2019 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).