लोकसभा चुनाव 2019: वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ 25 उम्मीदवार लड़ रहे है चुनाव, 2014 में 41 प्रत्याशी थे मैदान में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में असल में कोई मुकाबला नहीं है. यह ऐसा तथ्य है जिसे उनके घोर आलोचक भी स्वीकार करेंगे. हालांकि, उनके खिलाफ लड़ रहे प्रत्याशियों पर अगर गौर करें तो कुछ रोचक तथ्य निकल कर सामने आते हैं. 2014 में, मोदी के खिलाफ 41 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. इस वर्ष यह संख्या घटकर 25 हो गई है