विवेक ओबेरॉय ने कमल हासन को दिया करारा जवाब, कहा-भारत को न बांटा जाए
हासन की इस टिप्पणी का कई नेताओं ने विरोध किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक विवेक ओबेरॉय को भी यह बात अच्छी नहीं लगी।
मुंबई. अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सोमवार को कमल हासन के उस बयान को लेकर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि 'पहला आतंकवादी एक हिंदू था।' विवेक ने कहा कि अभिनेता से नेता बने हासन को देश को नहीं बांटना चाहिए। 19 मई के लोकसभा चुनाव के लिए करूर जिले के अरवाकुरूची में रविवार को अपनी पार्टी 'मक्कल नीधि मय्यम' के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हासन ने रविवार को कहा, "आजाद भारत का पहला आतंकवादी 'नाथूराम गोडसे' एक हिंदू था।"
गोडसे ने 30 जनवरी, 1948 को गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। गांधी की हत्या के संदर्भ में हासन ने कहा, "मैं यहां उस हत्या का जवाब लेने के लिए आया हूं।" यह भी पढ़े-कमल हासन का विवादित बयान, कहा- आजाद भारत का पहला आतंकवादी था हिंदू, नाम था नाथूराम गोडसे
Dear Kamal sir, you are a great artist. Just like art has no religion, terror has no religion either! You can say Ghodse was a terrorist, why would you specify ‘Hindu’ ? Is it because you were in a Muslim dominated area looking for votes? @ikamalhaasan https://t.co/Hu3zxJjYNb
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 13, 2019
हासन की इस टिप्पणी का कई नेताओं ने विरोध किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक विवेक ओबेरॉय को भी यह बात अच्छी नहीं लगी।
ट्विटर पोस्ट में वरिष्ठ अभिनेता को, विवेक ने लिखा, "प्रिय कमल सर, आप महान कलाकार हैं। जैसे कला का कोई धर्म नहीं होता ठीक उसी प्रकार से आतंक का भी कोई धर्म नहीं होता! आप गोडसे को आतंकवादी बोल सकते हैं, आप उसे 'हिंदू' क्यों कहेंगे? यह इसलिए है क्योंकि आप मुस्लिम बहुल इलाके में वोट देख रहे हैं?" उन्होंने आगे कहा, "कृपा कर के, छोटा मुंह बड़ी बात, भारत को न बांटें, हम सब एक हैं, जय हिंद।"
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2019 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

