क्रिकेट

ICC Cricket World Cup 2019: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा- भारतीय टीम को इस खिलाड़ी की कमी इंग्लैंड में सबसे ज्यादा खलेगी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने सोमवार को कहा है कि राष्ट्रीय टीम को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में ऋषभ पंत की कमी खलेगी.

ICC Cricket World Cup 2019: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा- भारतीय टीम को इस खिलाड़ी की कमी इंग्लैंड में सबसे ज्यादा खलेगी
सौरव गांगुली (Photo Credits : Getty)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने सोमवार को कहा है कि राष्ट्रीय टीम को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में ऋषभ पंत की कमी खलेगी.पंत को चयनकर्ताओं ने विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया है. पंत ने हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था और टीम को छह सीजन बाद प्लेऑफ में जगह बनाने में मदद की थी. गांगुली इस सीजन दिल्ली की टीम के सलाहकार थे.

गांगुली ने कहा, "भारत को विश्व कप में पंत की कमी खलेगी." गांगुली से जब पूछा गया कि क्या पंत को चोटिल केदार जाधव के स्थान पर टीम में शामिल किया जाना चाहिए? इस पर गांगुली ने कहा, "आप इस तरह से नहीं कह सकते. मुझे उम्मीद है कि केदार जल्दी फिट होंगे, लेकिन फिर भी पंत की कमी खलेगी."

यह भी पढ़े: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद भावुक हुए रोहित शर्मा, यह है वजह

रोहित शर्मा ने रविवार को मुंबई इंडियंस को चौथी बार आईपीएल खिताब दिलाया. रोहित की कप्तानी पर गांगुली ने कहा, "वह सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं. मुंबई और चेन्नई दोनों ही शानदार टीमें हैं." दिल्ली के इस सफल सीजन पर गांगुली ने कहा, "हमने अच्छा तो किया लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच पाए."

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).