पूर्व कप्तान धोनी के बारे में यह क्या कह गए कुलदीप यादव
कुलदीप ने कहा, "वह ज्यादा बात नहीं करते. वह केवल ओवर के बीच में बोलते हैं और वो भी तब जब उन्हें लगता है कि इसकी जरूरत है." धोनी की कप्तानी में भारत ने कई खिताब जीते हैं जिसमें से 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 विश्व कप शामिल है.
महेंद्र सिंह धोनी की रणनीतियों के सभी कायल हैं और उनके इस गुण ने भारत को कई बड़े मुकाबले जिताए हैं. हालांकि, स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का कहना है कई ऐसे मौक हुए हैं जब धोनी की रणनीति भी गलत साबित हुई है. कुलदीप ने सोमवार को यहां सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स के दौरान मजाक में कहा, "कई ऐसे पल होते हैं जब उनका (धोनी) निर्णल गलत साबित होता है, लेकिन आप उनसे कुछ कह नहीं सकते."
उन्होंने हालांकि, यह भी कहा कि धोनी मैच के दौरान ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते और ओवर के बीच में तभी अपनी राय देते हैं जब उन्हें महसूस होता है कि यह जरूरी है.
यह भी पढ़े: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा- भारतीय टीम को इस खिलाड़ी की कमी इंग्लैंड में सबसे ज्यादा खलेगी
कुलदीप ने कहा, "वह ज्यादा बात नहीं करते. वह केवल ओवर के बीच में बोलते हैं और वो भी तब जब उन्हें लगता है कि इसकी जरूरत है." धोनी की कप्तानी में भारत ने कई खिताब जीते हैं जिसमें से 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 विश्व कप शामिल है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).