विदेश

G-20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन करेंगे मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump ने कहा है कि वे अगले महीने होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे

G-20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन करेंगे मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump ने कहा है कि वे अगले महीने होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे. व्हाइट हाउस में हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, "मैं राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करूंगा. जापान के ओसाका में जून के अंत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच हथियार नियंत्रण, वेनेजुएला, यूक्रेन और ईरान के मुद्दों पर मतभेद हैं.

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की मंगलवार को रूस के सोची में पुतिन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की संभावना है. अमेरिका के विदेश विभाग ने पिछले सप्ताह कहा था कि पोम्पियो इस दौरान पुतिन और लावरोव से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय चुनौतियों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. यह भी पढ़े: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात, अमेरिका-जापान व्यापार समझौते की उम्मीद

इसी महीने की शुरुआत में ट्रंप ने पुतिन से फोन पर एक घंटे से भी ज्यादा देर तक बात की थी। ट्रंप ने बाद में ट्वीट कर इस बातचीत को 'बहुत सकारात्मक' बताया था. ट्रंप ने पिछले साल दिसंबर में रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव का हवाला देकर ब्यूनस आयर्स में पुतिन से औपचारिक मुलाकात रद्द कर दी थी

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).