हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 34,375 उद्योगों को फिर से शुरू करने की दी अनुमति
34,375 उद्योगों का परिचालन फिर से शुरू करने की अनुमति देने के साथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित उद्योगों को पुनर्जीवित करने के प्रयास जारी हैं. साथ ही, राज्य में 1,448 ईंट-भट्टों के संचालन की भी अनुमति दी गई है, जिसमें 2,08,046 श्रमिक काम पर लौट आए हैं