बॉलीवुड

नील नितिन मुकेश ने बेटी नूरवी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने बेटी नूरवी का एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें नूरवी रेलगाड़ी का तरह दौड़ने की एक्टिंग कर रही हैं. नील ने इंस्टाग्राम पर बेटी नूरवी का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह घर के अंदर ट्रेन की तरह दौड़ने की एक्टिंग कर रही हैं.

नील नितिन मुकेश ने बेटी नूरवी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर
नील नितिन मुकेश अपनी बेटी के साथ (Image Credit: Instagram)

अभिनेता नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) ने बेटी नूरवी का एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें नूरवी रेलगाड़ी का तरह दौड़ने की एक्टिंग कर रही हैं. नील ने इंस्टाग्राम पर बेटी नूरवी का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह घर के अंदर ट्रेन की तरह दौड़ने की एक्टिंग कर रही हैं.

उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "मेरा छोटी मन्चकीन. न केवल वह मुझे बताता है कि ट्रेन कैसे अवाज करती है, बल्कि वह ट्रेन की तरह दौड़ कर दिखाती भी है. मुझ पर भरोसा करो, वह बहुत तेज है.....सुबह का कार्डियो समाप्त."

यह भी पढ़ें: बेटी नूर्वी के साथ मस्ती भरे पल बताते दिखाई दिए नील नितिन मुकेश, शेयर की बेहद ही क्यूट फोटो

इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो को 3.6 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है. नील ने 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी की. रुक्मिणी ने 2018 में अपनी पहली बेटी नूरवी को जन्म दिया. नील को अब से पहले साल 2019 की फिल्म 'बाईपास रोड' में देखा गया था, जिसे उन्होंने खुद लिखा और प्रोड्यूस किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).