देश

बिहार में COVID-19 के 11 नए मामले आए सामनें, कोरोना संक्रमितों की संख्या 700 के पार

बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण अब नए इलाकों में भी फैल रहा है तथा मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है. सोमवार की सुबह राज्य के 11 लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. कोरोना वायरस का प्रसार राज्य के 38 जिलों में से 37 जिलों तक हो चुका है.

बिहार में COVID-19 के 11 नए मामले आए सामनें, कोरोना संक्रमितों की संख्या 700 के पार
कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

पटना: बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण अब नए इलाकों में भी फैल रहा है तथा मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है. सोमवार की सुबह राज्य के 11 लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 707 तक पहुंच गई है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि नए संक्रमित मरीजों में खगड़िया के पांच, बेगूसराय के चार और बांका के दो मरीज शामिल हैं.

रविवार को बिहार के अलग-अलग जिलों से कोविड-19 के 85 नए मामले सामने आए थे. बिहार में अब तक छह संक्रमितों की मौत हो चुकी है. राज्य में कोरोना से सबसे पहले मुंगेर के रहने वाले एक युवक की मौत पटना एम्स में इलाज के दौरान हुई थी. इसके बाद वैशाली, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, रोहतास और पटना के रहने वाले एक-एक संक्रमित की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: सूरत से झारखंड लौटे 3 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, राज्य में कुल संक्रमितो की संख्या 160 हुई

कोरोना वायरस का प्रसार राज्य के 38 जिलों में से 37 जिलों तक हो चुका है. राज्य में अभी तक संक्रमित 354 व्यक्ति इलाज के बाद स्वस्थ होकर वापस अपने लौट गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).