इस साल धूमधाम से जन्मदिन मनाने के मूड में नहीं हैं सोनल चौहान
अभिनेत्री सोनल चौहान 16 मई यानि कि कल शनिवार को अपना जन्मदिन मनाएंगी, लेकिन वह इसे शानदार तरीके से मनाने के मूड में नहीं हैं. कोविड-19 का हवाला देते हुए सोनल ने आईएएनएस को बताया, "दुनिया इस वक्त जिस मुश्किल घड़ी का सामना करना कर रही, उसे देखते हुए मैं इस साल जश्न मनाने के मूड में बिल्कुल भी नहीं हूं."