अक्षय कुमार को अपने बड़े भाई जैसा मानते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा सुपरस्टार अक्षय कुमार को अपने बड़े भाई जैसा मानते हैं. सिद्धार्थ ने हाल ही में ट्विटर (Twitter) पर सवाल-जवाब से संबंधित एक सत्र का आयोजन किया था. इस दौरान जब किसी यूजर ने उन्हें अक्षय संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि अक्षय उनके 'बड़े भाई' जैसे हैं.
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को अपने बड़े भाई जैसा मानते हैं. सिद्धार्थ ने हाल ही में ट्विटर (Twitter) पर सवाल-जवाब से संबंधित एक सत्र का आयोजन किया था. इस दौरान जब किसी यूजर ने उन्हें अक्षय संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि अक्षय उनके 'बड़े भाई' जैसे हैं.
इसके साथ ही सिद्धार्थ ने अपनी प्रतिक्रिया में एक रेड हार्ट ईमोजी को भी साझा किया. ये दोनों कलाकार साल 2015 में आई फिल्म 'ब्रदर्स' (Brothers) में साथ काम कर चुके हैं. यह भी पढ़े: सोनम कपूर के गाने मसकली के नए वर्जन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया ने दिखाया अपना दम, देखिए पूरा गाना
Big brother ❤️💪 https://t.co/rhicMEesvu
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) May 14, 2020
करण मल्होत्रा (Karan Malhotra) द्वारा निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर्स' (Warriors) का आधिकारिक हिंदी रुपांतरण है.
आगामी परियोजनाओं की बात करें, तो आने वाले समय में सिद्धार्थ 'शेरशाह' (Shershah) में दिखाई देंगे, जो परम वीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा (Vikram Batra) की जिंदगी पर आधारित है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

