कोरोना महामारी के दौरान अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति 434 अरब डॉलर बढ़ी
कोविड-19 महामारी में लाखों अमेरिकी नागरिकों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है, वहीं देश के अरबपतियों की संपत्ति में कुल 434 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है. अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति 34.6 अरब डॉलर बढ़ी. वहीं फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 25 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। शीर्ष पांच अमेरिकी अरबपतियों -जेफ बेजोस, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, वॉरेन बफेट और ओरेकल के लैरी एलिसन की कुल संपत्ति में 75.5 अरब डॉलर या 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई. अमेरिकंस फॉर टैक्स फेयरनेस (एटीएफ) और इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी स्टडीज (आईपीएस) के अनुसार, अमेरिका के अरबपति आर्थिक रूप से बहुत आगे बढ़े हैं, जबकि बाकी अमेरिका कोरोनोवायरस महामारी के कारण पहले दो महीनों के दौरान बंद था.