बॉलीवुड

करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा ने दिखाया अपना कफ्तान प्रेम

अभिनेत्री करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा को लॉकडाउन के दौरान कफ्तान पहनना बहुत पसंद है. मलाइका ने शनिवार को एक सेल्फी साझा की है, जिसमें वह बिना मेकअप के प्रिंटेड कफ्तान पहने नजर आ रही हैं.कुछ दिनों पहले ही करीना ने कफ्तान के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था

करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा ने दिखाया अपना कफ्तान प्रेम
मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लॉकडाउन के दौरान कफ्तान पहनना बहुत पसंद है. मलाइका ने शनिवार को एक सेल्फी साझा की है, जिसमें वह बिना मेकअप के प्रिंटेड कफ्तान पहने नजर आ रही हैं.

मलाइका ने लिखा, "हां मेरी बेबी, मैंने अपने जिम वियर को कफ्तान से बदल लिया है, लॉकडाउन में बिखरे बालों के लिए ब्लो ड्राई हेयर और मेकअप बिल्कुल नहीं. करीना कपूर खान हैशटैगकफ्तानटेल्स." यह भी पढ़े: Lockdown: मलाइका अरोड़ा ने लेटेस्ट वीडियो में दिया फिटनेस मंत्र, बताया घर पर योगा करने का तरीका

अपनी करीबी दोस्त मलाइका के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, करीना ने चुटकी ली, "केवल एक चीज जिसे आपने नहीं बदला है वह है वाइन के साथ जूस. लव यू, मलाइका."

अभी कुछ दिनों पहले ही करीना ने कफ्तान के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था. करीना ने लिखा था, "गर्मी की आवश्यक चीजें, बिखरे बालों का बन, कफ्तान और घर पर बना मास्क."

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2020 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).