विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण एशिया में COVID-19 के विस्फोट के खतरे की दी चेतावनी
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि दक्षिण एशिया में कोविड-19 के मामले जिस खतरनाक दर से बढ़ रहे हैं, उससे घनी आबादी वाले क्षेत्र में वायरस के विस्फोट का खतरा है. 18,969 मामलों और 309 मौतों के साथ अफगानिस्तान वर्तमान में चौथे स्थान पर है. वहीं नेपाल में 2,912 मामले और 11 मौतें हुई हैं. भूटान में 48 मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक इस वायरस से कोई मौत दर्ज नहीं हुई है.