Indian Archery League 2025: अक्टूबर से होगी तीरंदाजी में 'इंडियन आर्चरी लीग' की धमाकेदार शुरुआत, दक्षिण कोरिया के ली को भारतीय कोच के रूप में SAI की हरी झंडी
भारतीय तीरंदाजी लीग, जो दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी आधारित तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी, अक्टूबर 2025 में नई दिल्ली के यमुना खेल परिसर में शुरू होने जा रही है. इस लीग में छह शहर-आधारित टीमें हिस्सा लेंगी। 2020 में योजना बनने के बाद प्रायोजकों की कमी के चलते इसे टालना पड़ा था, लेकिन अब प्रायोजक और प्रसारण साझेदारों से चर्चा अंतिम दौर में है. हर टीम में आठ खिलाड़ी होंगे.