त्रिपुरा: मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, परिवार के सदस्य पॉजिटिव
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन उनके परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. देब ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, "मेरी कोविड-19 जांच का परिणाम निगेटिव आया है. मैं अगले सात दिनों के लिए होम क्वारंटीन और अन्य दिशानिर्देशों का पालन करूंगा. मैं घर से ही काम करूंगा। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और हम मिलकर उस पर जीत हासिल करेंगे. मुख्यमंत्री ने सोमवार की रात ट्वीट किया था, "मेरे परिवार के दो सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. परिवार के अन्य सदस्य निगेटिव पाए गए.