टीवी शो 'उतरन' फेम टीना दत्ता करने जा रही हैं अपना डिजिटल डेब्यू
अभिनेत्री टीना दत्ता आगामी वेब श्रृंखला के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं. टेलीविजन शो 'उतरन' से मशहूर अभिनेत्री का कहना है कि वह डिजिटल स्पेस में जाने के लिए उत्साहित हैं. अभिनेत्री अपने नए वेब सीरीज 'नक्सल' से डिजिटल डेब्यू करेंगी.
अभिनेत्री टीना दत्ता (Tina Datta) आगामी वेब के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं. टेलीविजन शो 'उतरन' से मशहूर अभिनेत्री का कहना है कि वह डिजिटल स्पेस में जाने के लिए उत्साहित हैं. अभिनेत्री अपने नए वेब सीरीज 'नक्सल' से डिजिटल डेब्यू करेंगी.
उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में कहा, " 'नक्सल' (Naxal) में मैं अलग अवतार में दिखूंगी. कुछ ऐसा कि जो इससे पहले स्क्रीन पर कभी नहीं किया है." उन्होंने कहा, "मैं शो में एक पुलिस ऑफिसर की अच्छी, प्यारी प्रेमिका केतकी की रोल में नजर आ रही हूं. शो में मेरा लीड रोल है, जिसमें मेरे किरदार और कहानी के साथ बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न भी हैं. सभी को देखना चाहिए. मैं बहुत उत्साहित हूं." यह भी पढ़े: Naagin 5 Promo: एक्ट्रेस हिना खान ‘नागिन 5’ में निभाएंगी जहरीले सांप का किरदार? फैंस लगा रहे हैं कयास
इस वेब शो की शूटिंग गोवा में होगी, जिसमें आमिर अली और राजीव खंडेलवाल भी नजर आएंगे. बता दें कि टीना ने 5 साल की उम्र में ही एक्टिंग करियर की शुरुआत की. सीरियल 'उतरन' से उन्हें शोहरत हासिल हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

