COVID-19 Update: देश में रिकवरी दर 70 फीसदी से अधिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के 66 हजार 999 नए मामले दर्ज
सरकार ने गुरुवार को कहा कि घातक कोरोना वायरस से संक्रमित 70.77 प्रतिशत लोग ठीक होकर अस्पताल और क्वारंटीन सेंटर्स से जा चुके हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 66,999 नए मामले सामने आए, जिसके बाद मामलों की कुल संख्या 23,36,637 हो गई है.