इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर Laura Marsh ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की आफ स्पिनर लौरा मार्श ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. 33 साल की मार्श ने पिछले साल दिसंबर में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था और अब उन्होंने हर तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है, जिसके पीछे प्रमुख कारण द हंड्रेड क्रिकेट लीग का स्थगित होना है.
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की आफ स्पिनर लौरा मार्श ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. 33 साल की मार्श ने पिछले साल दिसंबर में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था और अब उन्होंने हर तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है, जिसके पीछे प्रमुख कारण द हंड्रेड क्रिकेट लीग का स्थगित होना है. मार्श ने ट्विटर पर कहा, " मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है. इस साल द हंड्रेड प्रतियोगिता के रद्द होने के बाद मुझे लगता है कि संन्यास लेने का सही समय है. मैं उन सभी टीमों और संगठनों को बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहती हूं, जिनके लिए मैंने प्रतिनिधित्व किया है."
उन्होंने कहा, " मैं एक खिलाड़ी के रूप में मेरे विकास में निभाई भूमिका के लिए केंट और ससेक्स दोनों की बहुत आभारी हूं. सरे स्टार्स, सिडनी सिक्सर्स, एनएसडब्ल्यू ब्रेकर्स और ओटागो स्पार्क्स का भी धन्यवाद. हर टीम ने मुझे एक खिलाड़ी और एक व्यक्ति के रूप में विकसित करने का मौका दिया और मैं वर्षों से कुछ आजीवन दोस्त और यादें बनाने के लिए भाग्यशाली हूं." मार्श ने 2006 में टेस्ट क्रिकेट से एक तेज गेंदबाज के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी, लेकिन बाद में वह आफ स्पिनर बन गई.
यह भी पढ़ें- महिला क्रिकेट: इंग्लैंड ने एशेज T20 के लिए घोषित की टीम
वह 2009 और 2017 में महिला विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थीं. इसके अलावा वह 2009 में टी 20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं. मार्श ने इंग्लैंड के लिए नौ टेस्ट, 103 वनडे और 67 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सभी प्रारूपों में मिलाकर 217 विकेट हासिल की हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2020 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

