बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना हमारी पीढ़ी के सबसे उत्साही कलाकार हैं : वाणी कपूर

अभिनेत्री वाणी कपूर को आयुष्मान खुराना के साथ आगामी फिल्म में काम करने का बेसब्री से इंतजार है. उनका कहना है कि आयुष्मान इस पीढ़ी के सबसे उत्साही कलाकार हैं. वाणी कहती हैं, "आयुष्मान हमारी पीढ़ी के सबसे अधिक उत्साही कलाकारों में से एक हैं. वह जिस कदर अलग-अलग किरदारों में ढल जाते हैं, उसे देखकर मुझे काफी हैरानी होती है.

आयुष्मान खुराना हमारी पीढ़ी के सबसे उत्साही कलाकार हैं : वाणी कपूर
वाणी कपूर और आयुष्मान खुराना (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री वाणी कपूर (Vaani Kapoor) को आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ आगामी फिल्म में काम करने का बेसब्री से इंतजार है. उनका कहना है कि आयुष्मान इस पीढ़ी के सबसे उत्साही कलाकार हैं. वाणी कहती हैं, "आयुष्मान हमारी पीढ़ी के सबसे अधिक उत्साही कलाकारों में से एक हैं. वह जिस कदर अलग-अलग किरदारों में ढल जाते हैं, उसे देखकर मुझे काफी हैरानी होती है.

'विक्की डोनर' (Vicky Donor) में उनका निभाया गया किरदार मुझे सबसे ज्यादा पसंद है. अपनी पहली फिल्म में उन्होंने जिस अंदाज में काम किया, उसे देख मैं ताज्जुब रह गई थी. 'अंधाधुन' (Andhadhun) और 'आर्टिकल 15' (Article 15) में भी उन्होंने शानदार काम किया है. मुझे वाकई में उनके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार है." यह भी पढ़े: लॉकडाउन में वाणी कपूर ने नहीं किया मेकअप का इस्तेमाल, कहा- ये बदलाव भी पसंद आया

 

View this post on Instagram

 

On Weekends, I clean up good 💅🏼🍸

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_) on

अभिषेक कपूर की आगामी शीर्षकहीन फिल्म में वाणी और आयुष्मान एक-दूसरे के विपरीत नजर आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी. यह एक लव स्टोरी है जिसमें आयुष्मान एक एथलीट के तौर पर दिखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2020 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).