Coronavirus Worldwide Update: कोरोना वायरस महामारी के मामले 2.6 करोड़ के करीब, अब तक 861,512 संक्रमितों की हुई मौत
वैश्विक कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.6 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 861,000 हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने दी. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश भारत 66,333, मेक्सिको 65,816, ब्रिटेन 41,602 और चिली 11,344 हैं.