उत्तर प्रदेश: BJP ने सहकारी भूमि विकास बैंक के चुनावों में मारी बाजी, समाजवादी पार्टी ने भी जीतीं कुछ सीटें
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए यह जश्न का मौका है क्योंकि यहां पार्टी और उसके समर्थित उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंकों के चुनावों में 311 में से 281 सीटें जीत ली हैं. इसके लिए मंगलवार को मतदान हुआ था. विपक्ष में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी ने भी कुछ सीटें जीतीं हैं.
लखनऊ, 3 सितम्बर: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) के लिए यह जश्न का मौका है क्योंकि यहां पार्टी और उसके समर्थित उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंकों के चुनावों में 311 में से 281 सीटें जीत ली हैं. इसके लिए मंगलवार को मतदान हुआ था. विपक्ष में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी ने भी कुछ सीटें जीतीं हैं.
इन चुनावों के लिए चुनाव आयुक्त पी.के. मोहंती ने कहा कि शिकायतों के चलते 11 जगहों पर चुनाव रद्द किए गए थे. इस 'ऐतिहासिक जीत' को लेकर भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि विपक्षी उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने की ही हिम्मत नहीं की. वहीं विपक्ष ने कहा कि कि राज्य की मशीनरी ने चुनावों को हाइजैक कर लिया था.
यह भी पढ़ें: Sardar Tara Singh Health Update: पूर्व बीजेपी विधायक सरदार तारा सिंह की हालत गंभीर, अस्पताल में एडमिट
कांग्रेस गांधी परिवार की परंपरागत सीट अमेठी के जगदीशपुर में ही जीत दर्ज करा सकी, जहां राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी से हार गए थे. विपक्षी दलों द्वारा जीती गई अन्य प्रतिष्ठित सीटों में वाराणसी, बलिया, गाजीपुर और इटावा थीं.
2005 से तीन बार बैंक के अध्यक्ष रह चुके प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नियमों में बदलाव किया जिसने उन्हें चुनाव लड़ने में अयोग्य घोषित कर दिया. उन्होंने कहा, "अध्यक्ष पद के लिए दो बार से ज्यादा चुनाव लड़ना अब वर्जित है, जो कि अलोकतांत्रिक है."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

