GoAir Flight: गोएयर आज से 100 नई घरेलू उड़ानों का करेगा संचालन, 15 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी परिचालन क्षमता
किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन गोएयर ने शुक्रवार को कहा कि वह शनिवार (5 सितंबर) से शुरू होने वाले अपने घरेलू नेटवर्क में 100 से अधिक नई उड़ानें जोड़ेगा. इन उड़ानों में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, नागपुर, वाराणसी, जयपुर, पटना, रांची, गुवाहाटी, चंडीगढ़, श्रीनगर, लेह और जम्मू से नए कनेक्शन शामिल होंगे.