IPL 2020: MI के खिलाफ मिली हार के बाद निराश हुए CSK के कोच Stephen Fleming, कहा- अंकतालिका में हम सबसे नीचे रहने के ही हकदार हैं
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग कहा है कि मुंबई इंडियंस के हाथों मिली 10 विकेट की हार के बाद टीम में काफी निराशा है लेकिन टीम इस सीजन में जिस तरह खेली है, उससे वह तालिका में सबसे नीचे रहने की ही हकदार है. मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आईपीएल-13 में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हरा दिया.