Ayushmann Khurrana चंडीगढ़ में शूटिंग करने को लेकर हैं बेहद रोमांचित!
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग अपने गृहनगर चंडीगढ़ में कर रहे हैं और इस बात को लेकर वह बेहद रोमांचित हैं. उनका कहना है कि यह प्रक्रिया उनके लिए बहुत खास है.
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग अपने गृहनगर चंडीगढ़ में कर रहे हैं और इस बात को लेकर वह बेहद रोमांचित हैं. उनका कहना है कि यह प्रक्रिया उनके लिए बहुत खास है.
आयुष्मान ने कहा, "यह उल्लेखनीय है कि यह पहली बार होगा जब मैं चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहा हूं. यह प्रक्रिया बेहद खास होने जा रही है और मैं इस अनुभव के हर सेकंड का लुत्फ लेने जा रहा हूं." उन्होंने कहा, "चंडीगढ़ वह शहर है जिसने मुझे अभिनेता बनने के जुनून को साकार करने के लिए पंख दिए." यह भी पढ़े: Chandigarh Kare Aashiqui: आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की बनी जोड़ी, फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में साथ आयेंगे नजर
आयुष्मान कहते हैं कि चंडीगढ़ और उनके गृहनगर के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार और विश्वास दिया है, जब उन्होंने थिएटर करना शुरू किया था. उन्होंने कहा कि एक अभिनेता बनने का बीज यहां रोपा गया था. अभिषेक कपूर की रोमांटिक फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में आयुष्मान के अपोजिट वाणी कपूर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

