Coronavirus Cases Update: आंध्र में कोरोना वायरस के एक हजार नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा 8.63 लाख के पार
आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोराना के 1,085 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8.63 लाख हो गई. इस बीच, और आठ लोगों ने मंगलवार को वायरस का शिकार होकर दम तोड़ दिया, जिसके साथ राज्य में कोविड से मौतों की कुल संख्या 6,956 हो गई.