Coronavirus update: भारत में कोरोना के 16,946 नए मामले दर्ज
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 16,946 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,05,12,093 हो गई. इसी दौरान देश में कोविड-19 से 198 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,51,727 हो गया.