बॉलीवुड

Akanksha Sharma ने Tiger Shroff संग काम करने पर कही ये अहम बात

नवोदित अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ उनके नए म्यूजिक वीडियो 'कैसनोवा' में काम किया है और उनका कहना है कि यह गाना वाकई में उनके लिए काफी स्पेशल है. आकांक्षा इससे पहले म्यूजिक वीडियो 'आई एम ए डिस्को डांसर 2.0' में टाइगर के विपरीत दिखाई दे चुकी हैं.

Akanksha Sharma ने Tiger Shroff संग काम करने पर कही ये अहम बात
आकांक्षा शर्मा और टाइगर श्रॉफ (Photo Credits: Instagram)

नवोदित अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा (Akanksha Sharma) ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ उनके नए म्यूजिक वीडियो 'कैसनोवा' (Casanova) में काम किया है और उनका कहना है कि यह गाना वाकई में उनके लिए काफी स्पेशल है. आकांक्षा इससे पहले म्यूजिक वीडियो 'आई एम ए डिस्को डांसर 2.0' (I Am A Disco Dancer 2.0) में टाइगर के विपरीत दिखाई दे चुकी हैं.

टाइगर के साथ अपने काम करने के अनुभव पर बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, " 'कैसनोवा' मेरे दिल के काफी करीब है. मुझे यकीन है कि दर्शकों ने इसके ट्रेलर को जितना प्यार दिया है, उतना पूरे गाने को भी देंगे." यह भी पढ़े: Tiger Shroff Casanova Trailer: कैसनोवा बने टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया सॉन्ग का ये दिलचस्प ट्रेलर (Watch Video) 

टाइगर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "टाइगर एक बेहतरीन इंसान हैं. उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा ही अच्छा रहा है और यह कहना ही पड़ेगा कि वह हमारे बीच मौजूद सबसे शानदार डांसरों में से एक हैं." इस म्यूजिक वीडियो को 13 जनवरी जारी किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).