Coronavirus Cases Update: फ्रांस में COVID-19 के दैनिक मामले 2 महीने में सबसे अधिक दर्ज, कर्फ्यू लागू
फ्रांस में कोराना वायरस मामलों की संख्या इस वक्त 26,784 बताई जा रही है, जो पिछले दो महीने के दैनिक मामलों में सर्वाधिक है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया, 18 नवंबर, 2020 को एक दिन में सर्वाधिक 28,393 मामले दर्ज किए गए थे.