मध्य प्रदेश में पिछले दिनों आयोजित कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ कृषि अधिकारी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी चर्चाओं में है. ऐसा इसलिए कि इस परीक्षा के 10 टॉपर के नंबर लगभग एक जैसे आए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
गृहमंत्री अमित शाह का एक बार फिर तमिलनाडु और केरल का दौरा तय हुआ है. वह सात मार्च को दोनों चुनावी राज्यों का दौरा कर भाजपा के चुनावी अभियान को धार देंगे.
केंद्र सरकार ने फ्रीडम हाउस की 'डेमोक्रेसी अंडर सीज' नामक शीर्षक की रिपोर्ट को खारिज किया है. केंद्र ने कहा है कि एक स्वतंत्र देश के रूप में भारत का दर्जा घटाकर आंशिक रूप से स्वतंत्र का दावा गलत और अनुचित है.
मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मुखबिरा चयां टोला में शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर दर्जनों राउंड गोलीबारी हुई, जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोगों की मौत हो गई है.
कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन के 100 दिन पूरे होने पर जहां एक तरफ किसान केएमपी एक्सप्रेस वे को ब्लॉक करेंगे, तो वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने पहले ही 'हल' पर काली पट्टी बांध अपने विरोध की शुरूआत कर दी है. इसमें मंच पर अनशन पर बैठे किसानों को भी काली पट्टी बांधी गई.
वनप्लस (OnePlus) अपनी नई फ्लैगशिप वनप्लस 9 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में जुटा हुआ है और अब सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल की दूसरी तिमाही में कंपनी नॉर्ड 2 को भी लॉन्च कर सकती है.
भारतीय संस्कृति और दुनिया भर के राम भक्तों को योगी सरकार गौरव का एक और ऐतिहासिक अवसर देने जा रही है. रामायण विश्वमहाकोश का प्रथम संस्करण प्रकाशन के लिए तैयार हो गया है.
बिहार के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी की जगह पर एक सरकारी कार्यक्रम में उनके भाई संतोष सहनी के भाग लेने और लाभुकों को दी जाने वाली गाड़ियों की चाभी सौंपे जाने के मामले को लेकर शुक्रवार को विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया.
गूगल ने सुरक्षा, गति और स्थिरता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से क्रोम अपडेट्स के रिलीज साइकिल को वर्तमान छह-हफ्ते की अवधि से चार हफ्ते तक करने की घोषणा की है.
इंग्लैंड के ऑलरउंडर बेन स्टोक्स (2/33), तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (2/19) और स्पिन गेंदबाज जैक लीच (2/43) की शानदार गेंदबाजी ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को भारत को पहली पारी में मुश्किल में डाल दिया. भारत ने चायकाल तक छह विकेट पर 153 रन बनाए हैं और वह अभी 52 रन पीछे चल रहा है.
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने गुरुवार शाम असम के 86 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया, जो विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों में 27 मार्च और 1 अप्रैल को होने वाले चुनाव में खड़े होंगे.
पश्चिम बंगाल में टिकैत का यह दौरान काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि एसकेएम ने हाल ही में इस बात की घोषणा की थी कि इसके माध्यम से चुनाव होने वाले राज्यों के लोगों से किसान विरोधी और गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा को सबक सिखाने की अपील करेगी.
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि स्थानीय निकायों में ओबीसी के पक्ष में आरक्षण को इस हद तक अधिसूचित किया जा सकता है कि यह अन्य पिछड़ा वर्ग के पक्ष में आरक्षित कुल सीटों के 50 प्रतिशत से अधिक न हो.
मराठी फिल्म 'बाबा' ने फिल्मफेयर अवार्डस में बड़ी जीत हासिल की है. मान्यता दत्त प्रोडक्शन के वेंचर ने प्लेनेट मराठी फिल्मफेयर अवार्डस, 2020 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक्स जैसे 3 फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम कर लिए हैं.
शोधकर्ताओं की एक टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम (एसएआरएस-कोवी-2) के खिलाफ टीकाकरण के 11 दिन बाद एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया देने में फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन की एक खुराक पर्याप्त हो सकती है.
क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स के ग्यारहवें संस्करण में विषय के आधार पर 12 प्रमुख भारतीय विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों ने अपने-अपने विषय में शीर्ष 100 स्थान हासिल किए. कुल मिलाकर शीर्ष 100 स्थानों में 35 भारतीय के कार्यक्रमों को शामिल किया गया. यह संख्या साल 2020 के संस्करण की तुलना में एक कम है.
बिहार में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए बीजेपी (BJP) के विधायक पवन जायसवाल ने इशारों ही इशारों में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 'एनकाउंटर' करने की बात की है. भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने गुरुवार को बिहार में कानून व्यवस्था में और सुधार की वकालत करते हुए कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था कायम है, अपराधी ज्यादा निडर होंगे तो यहां भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उनकी 'गाड़ी पलट जाएगी'.
उद्धव ठाकरे द्वारा भाषण दिए जाने के अगले दिन गुरुवार को जब भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने मुख्यमंत्री की तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की, तब एक कांग्रेसी ने दावा किया कि "यह बयान एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को उकसाने का काम करेगा."
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं जिसके चलते वो काफी नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने संगीन के लिए शूटिंग पूरी जी जिसके बाद अब वो 'जोगीरा सारा रा रा' के लिए लखनऊ रवाना हुए हैं.
कंपनी ने कहा, "व्हाट्सएप पर वॉयस और वीडियो कॉल एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड हैं, इसलिए व्हाट्सएप इन्हें सुन या देख नहीं सकता, चाहे आप अपने फोन या अपने कंप्यूटर से कॉल करें."