International Women’s Day 2021: पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सलाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारी शक्ति को सलाम. राष्ट्र की महिलाओं की अनेक उपलब्धियों पर भारत गर्व करता है. कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है."
नई दिल्ली, 8 मार्च : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर सोमवार को नारी शक्ति को सलाम किया है. उन्होंने महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने को सरकार के लिए सम्मान की बात बताया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारी शक्ति को सलाम. राष्ट्र की महिलाओं की अनेक उपलब्धियों पर भारत गर्व करता है. कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है." यह भी पढ़े: International Women's Day 2021: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, नितिन गडकरी सहित इन नेताओं ने नारी शक्ति को किया सलाम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रनिर्माण में महिलाओं की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

