Australia Cricket: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का बड़ा बयान, कहा- आरोन फिंच की अनुपस्थिति में जो कप्तान बनेगा उसका समर्थन करेंगे
टीम के पास विकल्प के रूप में एलेक्स कैरी हैं जिन्होंने पिछले साल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उपकप्तानी का जिम्मा संभाला था. अन्य विकल्पों में जोश हेजलवुड, मोएसेस हेनरिक्स और मिशेल मार्श हैं. स्टार्क ने कहा, "यह एक मजेदार सवाल है. हमारे पास कैरी, हेजलवुड हैं और मैथ्यू वेड भी हैं वो पहले कप्तानी कर चुके हैं. मोएसेस भी पहले कप्तानी का जिम्मा संभाल चुके हैं."