'Bigg Boss OTT' की विजेता दिव्या अग्रवाल पर्दे के पीछे की करेंगी मेजबानी
'बिग बॉस 15' आज शनिवार रात से शुरू होगा. शो के प्रतिभागियों और मेहमानों के बारे में जानने के लिए दर्शकों और उसके प्रशंसकों में उत्साह है. वहीं 'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता, दिव्या अग्रवाल वूट सेलेक्ट पर कर्टेन-रेजर शो की मेजबानी करेंगी, जबकि अभिनेता एली गोनी, टेलीविजन अभिनेत्री पवित्रा पुनिया, पूर्व-बिग बॉस प्रतियोगी देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई अतिथि के रूप में सेट की शोभा बढ़ाएंगे.