Pune: पुणे में हाईवे के पास रेस्तरां में गोलीबारी में दो की मौत
गोली लगने के बाद जमीन पर गिर जगताप ने जवाब में गोली चलाई और अपने एक हमलावर को मारने में कामयाब रहे, जिसकी पहचान स्वागत बी खैरे के रूप में हुई, जबकि अन्य भाग गए. गोलीबारी खत्म होने के बाद कुछ स्थानीय लोग बुरी तरह घायल दोनों को अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद जगताप ने दम तोड़ दिया, जबकि बॉडी गार्ड का इलाज चल रहा है.