NZ vs AFG, ICC T20 World Cup 2021: टीम इंडिया की उम्मीदों को लगा झटका, अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही, उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट पर 45 रन बनाए. इस दौरान, डेरिल मिचेल (17) रन बनाकर मुजीब के शिकार बन गए. इसके बाद, सलामी जोड़ी के रूप में आए मार्टिल गुप्टिल भी चार चौके की मदद से 23 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम का स्कोर 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन पहुंच गया.