COVID-19 Update: दक्षिण कोरिया में कोरोनावायरस के 2,000 से ज्यादा मामले
देश में इस महीने की शुरुआत में कोरोनावायरस संबंधी प्रतिबंधों में ढील दी गई थी. दक्षिण कोरिया में सोमवार को लगातार छह दिनों में 2,000 से ज्यादा कोरोनावायरस मामले सामने आए हैं, जिससे कोरोना संक्रमण मामले में बढ़ोतरी हुई है. योनहाप समाचार एजेंसी ने कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) का हवाला देते हुए बताया कि देश में कोरोनावायरस के 2,006 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1,986 स्थानीय संक्रमण मामले हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 397,466 हो गई है.