'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना': मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तीर्थ योजना में जुड़ा पहला ईसाई स्थल
अयोध्या को 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल करने के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही तमिलनाडु के वेलंकन्नी चर्च को भी इसमें शामिल करेंगे, जो कैथोलिकों के लिए सबसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों में से एक है. केजरीवाल ने ईसाई लोगों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में वेलंकन्नी चर्च का नाम जोड़ने की घोषणा की है.