200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिंकी ईरानी को ईडी की हिरासत में भेजा गया
इस सिलसिले में अब तक पिंकी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पहले गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रदीप रामदानी, बी मोहन राज, दीपक रामनानी, अरुण मुथु, कमलेश कोठारी, अवतार सिंह कोचर, सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल शामिल हैं. आठों को चार्जशीट में शामिल किया गया है.