जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति में सुधार, आतंकी घटनाओं में 15 फीसदी की गिरावट
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति में काफी सुधार हुआ है. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, "अगस्त 2019 से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में काफी सुधार हुआ है और आतंकवादी घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट आई है."