देश में नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति दर 14 प्रतिशत से अधिक हुई
जिंसो,खाद्य पदार्थों और विर्निमित उत्पादों की ऊंची कीमतों के कारण नवंबर माह में क्रमिक और वर्ष आधारित मुद्रास्फीति की दर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. इसके फलस्वरूप थोकमूल्यों पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर अक्टूबर के 12.54 प्रतिशत के मुकाबले नवंबर में बढ़कर 14.23 प्रतिशत हो गई है.
नई दिल्ली, 14 दिसम्बर : जिंसो,खाद्य पदार्थों और विर्निमित उत्पादों की ऊंची कीमतों के कारण नवंबर माह में क्रमिक और वर्ष आधारित मुद्रास्फीति की दर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. इसके फलस्वरूप थोकमूल्यों पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर अक्टूबर के 12.54 प्रतिशत के मुकाबले नवंबर में बढ़कर 14.23 प्रतिशत हो गई है.
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वार्षिक आधार पर थोकमूल्य सूचकांक में भी पिछले वर्ष नवंबर के मुकाबले काफी बढ़ोत्तरी हुई है और यह इस वर्ष नवंबर में बढ़कर 2.29 प्रतिशत हो गया है. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | ओडिशा में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर, 2.6 करोड़ से अधिक मतदाता डालेंगे वोट
मंत्रालय ने नवंबर माह के लिए भारत में थोक मूल्य कीमतों के सूचकांक आंकडों की अपनी समीक्षा में कहा है ‘‘नवंबर में मुद्रास्फीति की अधिक दर का प्राथमिक कारण खनिज तेलों, बुनियादी धातुओं, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रसायनों और रासायनिक उत्पादों एवं खाद्य उत्पादों की कीमतों में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कीमतों में बढ़ोत्तरी होना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2021 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

