Gujarat: बीजेपी कार्यालय में हाथापाई करने के आरोप में आप नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी, 70 नेता हिरासत में
गांधीनगर के एसपी मयूर चावड़ा ने संवाददाताओं से कहा, हमने लगभग चार सौ लोगों की भीड़ के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर इसुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया, निखिल सवानी, प्रवीण राम और अन्य सहित आप के 70 नेताओं और कार्यकतार्ओं को हिरासत में लिया है. पुलिस उन सभी को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी.