देश

प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज में लाखों महिलाओं को आज देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रयागराज में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान एसएचजी के बैंक खातों में एक हजार करोड़ रुपये भी डालेंगे, इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी. इसके अलावा मोदी आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज में लाखों महिलाओं को आज देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 21 दिसम्बर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रयागराज में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान एसएचजी के बैंक खातों में एक हजार करोड़ रुपये भी डालेंगे, इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी. इसके अलावा मोदी आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे. इस कार्यक्रम में ढाई लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी. प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान पहुंचेंगे. वहां से वह हेलिकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचेंगे. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद हेमा मालिनी समेत कई महिला सांसद एवं मंत्री भी मौजूद रहेंगे. करीब दो घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री प्रदेश में बनने वाले 202 टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास करेंगे.

इनके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की एक लाख एक हजार लाभार्थियों के खाते में भी रुपये ट्रांसफर करेंगे. प्रधानमंत्री का संगम पूजन का कार्यक्रम भी संभावित है. इसके लिए तैयारी की गई है. प्रदेश भर से आईं करीब ढाई लाख से ज्यादा महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 202 पूरक पोषण निर्माण इकाइयों की आधारशिला भी रखेंगे. इन इकाइयों का संचालन वित्तपोषण स्वयंसहायता समूह कर रहे हैं तथा इनके निर्माण में प्रति इकाई के हिसाब से लगभग एक करोड़ रुपये का खर्च बैठेगा. ये इकाइयां राज्य के 600 प्रखंडों में एकीकृत बाल विकास योजना (आइसीडीएस) के तहत पूरक पोषण की आपूर्ति करेंगी. यह भी पढ़ें : अपने गढ़ से आज हुंकार भरेंगे अखिलेश, मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे यात्रा

कार्यक्रम के मंच पर मातृशक्ति को भी स्थान दिया जाएगा, इसमें शहर की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, सांसद हेमामालिनी, सांसद गीता शाक्य, अनुप्रिया पटेल व कैबिनेट मंत्री नीलिमा कटियार भी रहेंगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंच के बगल बनी प्रदर्शनी दीर्घा में अलग से उन 75 महिलाओं से खास बात करेंगे, जिन्होंने सरकारी योजना के जरिये ना सिर्फ अपनी बेरोजगारी दूर की, बल्कि अपने आसपास की गरीब महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना सफलता की अलग कहानी लिखी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).