संसद तक पहुंचा कोविड-19, बसपा लोक सभा सांसद दानिश अली हुए कोरोना पॉजिटिव
बसपा लोक सभा सांसद दानिश अली कोरोना संक्रमित हो गए हैं. दानिश अली ने स्वयं अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपने कोविड-19 संक्रमित होने की जानकारी दी.
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर : बसपा लोक सभा सांसद दानिश अली कोरोना संक्रमित हो गए हैं. दानिश अली ने स्वयं अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपने कोविड-19 संक्रमित होने की जानकारी दी. बसपा सांसद सोमवार तक संसद के शीतकालीन सत्र में लोक सभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे.
अपने कोविड - 19 संक्रमित होने की जानकारी देते हुए दानिश अली ने ट्वीट किया, पूरी तरह से टीका लगवाने के बावजूद , आज मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. सोमवार को मैं संसद भी गया था. मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं वे फौरन अपना टेस्ट कराएं और खुद को आइसोलेट कर लें. यह भी पढ़ें: Anti Conversion Bill in Karnataka :कर्नाटक विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश, चर्चा कल
उन्होने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, मुझमें हल्के लक्षण हैं और उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

