COVID-19: गुजरात में 21 हजार से अधिक नए मामले दर्ज; 17 और शहरों में रात का कर्फ्यू लागू
गुजरात में कोविड-19 का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा और राज्य में 21,225 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल मामले 10,22,788 हो गये हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घातक वायरस ने राज्य में 16 और लोगों की जान ले ली है, जिससे मरने वालों की संख्या 10,215 हो गई है.