Russia-Ukraine Tension: क्या टल सकता है यूक्रेन संकट? नाटो प्रमुख ने कहा- अभी तक रूस की ओर से तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने कहा है कि उसने यूक्रेन के संबंध में रूस की ओर से जमीनी स्तर पर तनाव कम होने का कोई संकेत नहीं देखा है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने ब्रसेल्स में कहा, "हमने यूक्रेन से लगी सीमाओं पर रूस द्वारा अब तक तनाव में कोई कमी नहीं देखी है."