COVID-19 Update: भारत में कोरोना के 27,409 नए मामले, 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,409 नए मामले सामने आए. कोरोना मामलों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह दी.
नई दिल्ली, 15 फरवरी : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,409 नए मामले सामने आए. कोरोना मामलों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह दी. एक दिन में 347 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,09,358 हो गई. कोरोना के 4,23,127 सक्रिय मामले हैं. देश में पॉजिटिविटी रेट 0.99 प्रतिशत है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, बीते 24 घंटे में 82,817 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,17,60,458 हो गई है. भारत में रिकवरी रेट 97.82 प्रतिशत है. देशभर में कुल 12,29,536 कोरोना टेस्ट किए गए. भारत ने अब तक 75.30 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19: कम हुआ कोरोना संक्रमण तो देशभर में घटी पाबंदियां, जल्द मिल सकती है पूर्ण राहत
बीते 24 घंटे में 44 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी गई, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज मंगलवार सुबह तक 173.42 करोड़ तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार सुबह तक 12.14 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2022 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

