IPL 2022, DC vs RR: राजस्थान ने दिल्ली को 223 रनों का लक्ष्य दिया, जोस बटलर ने सीजन का तीसरा शतक ठोका
तीसरे नंबर पर आए कप्तान संजू सैमसन ने बटलर का साथ दिया. इस बीच, बटलर ने 57 गेंदों में सीजन का तीसरा शतक जड़ दिया. इसके बाद, 19वें ओवर में बटलर ने नौ चौके और नौ छक्के की मदद से 65 गेंदों में 116 रन बनाकर मुस्तफिजुर की गेंद पर आउट हो गए. वहीं, कप्तान सैमसन ने 19 गेंदों में 46 नाबाद रन बनाए, जिससे 20 ओवरों में राजस्थान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 222 रन हो गया.