Kerala COVID-19 Update: केरल में फिर बढ़ रहा कोविड संक्रमण, 1,544 नए मामले आए, 4 मौतें
आज तक, 7,972 सक्रिय मामले हैं और चिंता का कारण शनिवार को संक्रमण दर का बढ़ना है जो 11.39 प्रतिशत हो गई, जबकि साप्ताहिक औसत दर 8.95 प्रतिशत थी. इस बीच, केंद्र ने केरल सहित कुछ राज्यों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए.