CM Yogi Birthday: पीएम मोदी से लेकर राजनाथ सिंह तक ने दी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन रविवार को मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने लिखा- "यूपी के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई.
लखनऊ, 5 जून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का 50वां जन्मदिन रविवार को मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने लिखा- "यूपी के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई. उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है. उन्होंने राज्य के लोगों के लिए जनहितैषी शासन सुनिश्चित किया है. लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं."
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मुख्यमंत्री पूरी ताकत और रणनीति से नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में लगे हैं. आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वह समर्पित भाव से अथक परिश्रम कर रहे हैं." यह भी पढ़ें : स्थानीय और बाहरी के बीच मुकाबला है दिल्ली का राजेंद्र नगर उपचुनाव: भाजपा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई. मैं उनके लंबे जीवन की कामना करती हूं." मुख्यमंत्री का जन्मदिन अयोध्या के राम कथा पार्क में मनाया जाएगा. इस मौके पर 5,100 किलोग्राम का केक काटा जाएगा. कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में पांच लाख लोगों की भीड़ शामिल होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2022 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

