देश

CM Yogi Birthday: सीएम योगी का जन्मदिन, जश्न में समर्थक काटेंगे 5100 किलो का केक, लाखो लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी करेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 49वां जन्मदिन रविवार को उनके समर्थकों द्वारा 5100 किलोग्राम के केक के साथ मनाया जाएगा। विशाल केक 14 फीट ऊंचा होगा और इसका व्यास 12 फीट होगा

CM Yogi Birthday: सीएम योगी का जन्मदिन, जश्न में समर्थक काटेंगे 5100 किलो का केक, लाखो लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी करेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: Facebook)

CM Yogi Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) का आज 49वां जन्मदिन है. उनके समर्थकों द्वारा 5100 किलोग्राम के केक काटकर सीएम योगी का जन्मदिन मनाएंगे. विशाल केक 14 फीट ऊंचा होगा और इसका व्यास 12 फीट होगा. खबरों के मुताबिक, इस मौके पर अयोध्या समेत विभिन्न शहरों में करीब पांच लाख लोग हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. उत्सव बड़े पैमाने पर किया जाएगा, क्योंकि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की सत्ता में वापसी के लिए काम किया है.

योगी आदित्यनाथ के करीबी सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया और उन्हें इस अवसर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी भी नहीं है. यह भी पढ़े: Happy Birthday Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह , केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

मुख्यमंत्री के रूप में पिछले पांच वर्षों में, उन्होंने समारोहों को छोड़ दिया है और केवल अपने राजनीतिक सहयोगियों और नौकरशाहों से बधाई स्वीकार की है. सीएम योगी के जन्मदिन पर बीएसपी प्रमुख ने ट्वीट कर बधाई दी है. मायावती ने लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).